Posts

रूपसागर में नहर टूटा किसान पानी को तरस रहे।

Image
बक्सर टाइम्स। बक्सर जिले के रूपसागर गांव में विगत चार दिनों से भोजपुर रजवाहा का नहर टूट जाने से किसानों को गेहूं की पटवन करने में परेशानी हो रही हैं और किसान पानी को तरस रहे है,आपको बता दें की मलई नदी जो सोन नदी से निकलकर आगे जाकर थोडा नदी के सहारे गंगा नदी में मिलती हैं उसी नदी पर बने भोजपुर रजवाहा का नहर जो शाहाबाद क्षेत्र के किसानों का जीवन हैं, किसानों ने बताया की सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नहर टूटा है। लोगो ने बताया की सिंचाई विभाग ने जिस कंपनी को टेंडर दिया था उसने सही मैटेरियल का इस्तमाल न करके कमजोर बनाया जिससे 2 वर्ष में ही नहर टूट गया। सिंचाई विभाग ने बरती लापरवाही सिंचाई विभाग के मेठ ओमप्रकाश सिंह ने भी पूछने पर टालमटोल जवाब दिया जिससे पता चलता है की सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नहर टूटा है जिससे हजारों किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

रूपसागर गांव की सड़क हुई बेहाल

Image
बक्सर जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित एक पंचायत बदहाली की स्थिति से गुजर रहा हैं, हम बात कर रहे है नवानगर प्रखंड के रूपसागर पंचायत की जिसकी मुख्य सड़क इतनी जर्जर हैं की लोग आए दिन गिरते रहते हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला इस गांव को नज़रंदाज़ किए हुए हैं , लोगों ने बताया की इस गांव की सड़क कई सालों से टूटी हुई हैं और इस गांव की आबादी लगभग 4 हजार हैं फिर भी लोग ख़राब सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। लोगो ने ये भी बताया की कई बार प्रशासन के पास बनाने के लिए आवेदन किया गया लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई।

बक्सर में सनातन संस्कृति समागम में होगा संतों का जमावड़ा, RSS प्रमुख और योगी भी पहुचेंगे।

Image
बिहार के बक्सर में 7 से 15 नवंबर तक होने वाले सनातन संस्कृति समागम में संतों का जमावड़ा होगा। इसके आलावा इस समागम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी भाग लेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर में इस दौरान श्रीराम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ व अंतरराष्ट्रीय संत समागम भी होगा। सनातन संस्कृति समागम के मुख्य सलाहकार और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि आठ नवंबर को सर संघ संचालक मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन बक्सर के अहिरौली में होगा, इस कार्यक्रम में देश के बड़े संतों का आगमन भी होगा। इसके अलावा जीयर स्वामी के मार्गदर्शन में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ 5 तरह के यज्ञ यहां आयोजित होंगे, जिसमें बड़े-बड़े संत भाग लेंगे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, उत्तराखंड, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, गोवा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, केरल, सिक्किम, राजस्थान, ...